Categories: Uncategorized

सिक्खों के जमीन पर कब्जे का प्रयास, प्रशासन ने दिया यथास्थिति का आदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय खलीलाबाद शहर के सुगर मिल रोड पर एलआईसी दफ्तर के सामने सिक्ख परिवार की एक जमीन पर बुधवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। उन लोगों ने जमीन पर पहले से बने गेट को तोड़ दिया और अंदर से बाउंड्री तोड़कर उस जमीन पर कब्जे का प्रयास करने लगे।
इसी बीच सूचना पाकर जमीन की मालिक हरजिन्दर कौर, धरम सिंह, मनजीत कौर, परविन्दर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दीl सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह मय फोर्स पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को वहां से निकाला तथा यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी। कोई भी पक्ष मौके पर नहीं जाएगा।
वहीं सूचना एसडीएम शैलेष पांडेय ने दोनों पक्षों को अपने सभी कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। वहां पर मौके पर मौजूद आधा दर्जन मजदूरों को खदेड़ दिया गया। मौके पर शांति बनी हुई है।

rkpshomnath

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

1 hour ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago