Categories: Uncategorized

पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला पाकिस्तान को विश्व के मानचित्र से मिटाने से होगा पूरा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमले में मारे गए 27 हिंदुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, महामंत्री शिवा गोस्वामी, बुराड़ी जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा और हिन्दू नेता शैलेंद्र कुमार के साथ एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस हमले के लिए पाकिस्तान उत्तरदायी है। उन्होंने भारत सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पाकिस्तान पर तत्काल सैन्य हमला करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी दी। जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने वीडियो संदेश में कहा कि सन 1947 में देश विभाजन की कीमत हम अभी भी चुका रहे हैं। पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद से ही भारत इस्लामिक आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत की सबसे बड़ी समस्या रही है। भारत के लाखों निर्दोष हिन्दू नागरिक आतंकवाद के इस तांडव में मारे जा चुके हैं। आतंकवाद के तांडव में विश्व भर में मरने वाले नागरिकों में हिंदुओं की संख्या सर्वाधिक है। अब समय आ गया है कि भारत को इस्लामिक आतंकवाद से मुक्त करवाने के लिए पाकिस्तान का अस्तित्व विश्व के मानचित्र से मिटाना ही होगा। इसके लिए भारत सरकार तुरंत पाकिस्तान पर सैन्य हमला करे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा धर्म, नाम और नग्न कर खतना नहीं होना देखने के बाद हिन्दू पहचान सत्यापित होने पर गोली मारकर हत्या करने की घटना मानवता के लिए शर्मनाक है। उन्होंने आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की जगह देखते ही गोली मारने और उनका शव उसी स्थान पर 24 घंटे पेड़ पर लटकाने की मांग की, जिस स्थान पर 26 हिंदुओं की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का शव पेड़ पर लटकाने से आतंकवाद को संदेश मिलेगा कि उनका भी यही हश्र होगा। ऐसा करने से आतंकवादियों के हौसले पस्त होंगे और आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचने पर विवश होंगे। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन भूमि पर आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। आतंकवाद सनातनियों के रक्त से भारत भूमि को रक्तरंजित कर रहा है। आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने के लिए हिन्दू महासभा ने आम जनता से शस्त्र चलाना सीखने और शस्त्र रखने का आह्वान किया।
हिन्दू महासभा ने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दस दिन के अंदर पाकिस्तान पर सैन्य हमला करने की मांग करते हुए कहा कि दस दिन बाद हिन्दू महासभा अपनी इस मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन शुरू करेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

5 seconds ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

2 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

15 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

21 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

3 days ago