अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हुए सिकंदर पटेल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व साई की ओर से रोहतक में चल रहे जूनियर मल्टीनेशनल ट्रेनिंग शिविर में तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के बाक्सिंग कोच सिकंदर पटेल खिलाड़ियो को ट्रेनिंग दे रहे हैं। सिकंदर ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। बॉक्सिंग कोच सिकंदर ने बताया कि आरईसी मल्टीनेशनल कैंप दो अप्रैल 2024 तक साई एनबीए – रोहतक में हो रहा है, इसमें कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका डो सहित भारत के बॉक्सर भाग ले रहे हैं। भारतीय बॉक्सिंग टीम में कुल 75 सदस्यों का चयन हुआ है। उसमें 26 पुरुष बॉक्सर और 26 महिला बॉक्सर का चयन ट्रायल के बाद हुआ है। सिकंदर पटेल ने बताया कि इस मल्टीनेशनल ट्रेनिंग कैंप के आयोजित होने का उद्देश्य यह है कि जूनियर वर्ग के बॉक्सर भविष्य में पदक प्राप्त कर, भारत का नाम शीर्ष शिखर पर पहुंचाएं। सिकंदर के इस उपलब्धि पर पिता हरिहर पटेल, माता मंजू पटेल, सौरभ मिश्र, पंकज मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, नंदलाल चौहान, एडवोकेट धर्मवीर भारती, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद चौहान, नंदू वर्मा, पंकज वर्मा, डॉ. नंदू गुप्ता, रमेश चौहान, राजा पटेल, मुरारी पटेल, रिजवान अली, भरत पटेल, लल्लन चौहान आदि ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 minutes ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

13 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

19 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

24 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

32 minutes ago

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

2 hours ago