बेंगलुरु।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कर्नाटक कांग्रेस में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री बदलने या संगठन में फेरबदल का निर्णय पूरी तरह पार्टी हाईकमान के हाथ में है। उन्होंने कहा कि “कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है। यह पूरी तरह पार्टी नेतृत्व पर निर्भर है।”
खड़गे ने यह बात कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे को लेकर उठ रहे राजनीतिक सवालों के जवाब में कही। उन्होंने कहा, “सुरजेवाला राज्य में आए हैं। वह पूछेंगे कि क्या चल रहा है और क्या हुआ है, इसकी जानकारी जुटाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।”
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किसी भी तरह के सियासी संकट से इनकार करते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला संगठन को मजबूत करने के मकसद से राज्य दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पांच साल तक चट्टान की तरह चलेगी। हम पूरी एकता के साथ काम कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुरजेवाला का दौरा संगठनात्मक मजबूती के लिए है न कि नेतृत्व परिवर्तन के लिए।
इस बीच राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी सुरजेवाला के दौरे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह क्यों आ रहे हैं, लेकिन संभवतः आगामी जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनावों के मद्देनज़र संगठनात्मक चर्चा हो सकती है।”
परमेश्वर ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व का हस्तक्षेप सामान्य बात है। अगर कहीं मतभेद होते हैं तो उन्हें बातचीत से सुलझाना पार्टी की परंपरा है।
राज्य कांग्रेस में बीते कुछ समय से नेतृत्व को लेकर आंतरिक चर्चाएं तेज हैं। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच कथित मतभेदों की खबरें भी मीडिया में आ चुकी हैं। इन सबके बीच सुरजेवाला का दौरा और खड़गे का बयान नई राजनीतिक हलचल को जन्म दे रहा है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…