कुर्ला भाभा हॉस्पिटल से मोबाईल चोरी,

युवा समाजसेवी अखिल खटीक ने की सीसीटीव्ही फुटेज जांच की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला पश्चिम स्थित भाभा हॉस्पिटल से एक युवक का मोबाईल फोन चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में कुर्ला के लोकप्रिय समाजसेवी अखिल खटीक ने अस्पताल प्रशासन से सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज जांच कर चोर की पहचान करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक उपचार हेतु भाभा हॉस्पिटल आया था, उसी दौरान उसका मोबाईल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। अस्पताल जैसे भीड़-भाड़ वाले और सुरक्षा-संवेदनशील परिसर में हुई यह घटना न सिर्फ मरीजों बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है।
समाजसेवी अखिल खटीक ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “भाभा हॉस्पिटल जैसे प्रमुख सरकारी अस्पताल में यदि सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही होती है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? हमने अस्पताल प्रशासन को लिखित मांग दी है कि संबंधित दिन और समय की सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”
उन्होंने यह भी कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाता, तो यह मुद्दा संबंधित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस आयुक्त के समक्ष उठाया जाएगा।
इस बीच, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।
चोरी की यह घटना एक चेतावनी है कि सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ और सक्रिय बनाना अत्यंत आवश्यक है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

9 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

9 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

9 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

9 hours ago