सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ की बैठक में अमन रस्तोगी चुने गये अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।‌ सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ की एक आवश्यक बैठक उपाध्यक्ष अक्क्षांश गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संघ को नई ऊर्जा व नई दिशा प्रदान करने हेतु अमन रस्तोगी ‘सानू’ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, साथ ही संघ के निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता द्वारा नये अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अमन रस्तोगी ‘सानू’ को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अगली बैठक शीघ्र आहूत कर अन्य पदाधिकारियों के चयन की बात कही। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि कांवड़िया संघ द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाले कांवर यात्रा के साथ ही समाज सेवा व धार्मिक कार्यो में संघ की सहभागिता बढ़ाई जाये, जिससे संघ के प्रति लोगों का और अधिक जुड़ाव हो एवं लोग समाजसेवा के प्रति जागरूक हो। बैठक मे श्री सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ के निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, संयोजक रवि प्रकाश गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष अक्क्षांश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, श्रेजन गुप्ता, सुमित चौधरी, सुधांशु गुप्ता, आयुष सिंह, अभिषेक सोनी, सुमित, उत्कर्ष, रवि कश्यप, सुनील गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

5 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

7 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago