सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 268 परीक्षार्थी शामिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार हो गई है। इसी क्रम में प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ सकुशल संपन्न हुईं।
प्रातः पाली में एमएससी प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान के साथ बीकॉम पंचम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्नपत्र तथा बीए पंचम सेमेस्टर संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में कुल पंजीकृत 152 परीक्षार्थियों में से 151 उपस्थित रहे, जबकि बीकॉम का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
सायं पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र विषयों के साथ बीए तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र एवं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ आयोजित की गईं। सायं पाली में कुल 118 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 117 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 270 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 268 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
केंद्राध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षाएँ विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल द्वारा मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक नियमित निगरानी की गई।
परीक्षा व्यवस्था में डॉ. रमेश कुमार. अमरनाथ पाण्डेय, रितेश त्रिपाठी, नवनीत मिश्रा, पूनम उपाध्याय, सीमा पाण्डेय, माया, सुनीता गौतम, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय, मुस्कान गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

5 hours ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

6 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

7 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

7 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

8 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

8 hours ago