बागापार के श्याम करन ने ,खलीलाबाद के मंजीत को दिखाया आसमान

बागापार विराट कुश्ती में 04 जोड़ी महिला व 22 जोड़े पुरुष पहलवान हुए शामिल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार चौराहा स्थित बाजार में एक दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बागापार विवेक प्रताप सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ल ने कुश्ती का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाश गुप्ता, सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता,भाजपा नेता आकाश श्रीवास्तव, सपा नेता जितेंद्र यादव, आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय पहलवान शैलेश यादव व रेफरी की भूमिका का निर्वहन नेवास अली ने किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार बागापार में हो रहे विराट कुश्ती में कुल 22 जोड़ी पुरुष व 4 जोड़ी महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में बागापार के श्याम करन व खलीलाबाद के मंजीत के बीच जबरदस्त मुकाबला चला जिसमे श्याम करन ने मंजीत को पटकनी देते हुए आसमान दिखाया ‌।दूसरा मुकाबला सत्येंद्र धनेवां धनेई और खलीलाबाद के जुगुल के बीच हुआ जिसमें सत्येंद्र ने बाजी मार कर वाहवाही लूटी। महिला वर्ग में आंचल और कविता के बीच मुकाबला हुआ जिसमें कविता यादव ने बाजी मारी। साक्षी गुप्ता व प्रिया के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला आरुषि ने अंजलि को,खुशी ने अर्चना को आसमान दिखाया। कार्यक्रम का संयोजक श्याम करन यादव द्वारा किया गया जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह , जितेन्द्र शुक्ल,व संरक्षक मानवेन्द्र शुक्ल,उमेश चन्द्र मिश्र, व आयोजक ओम प्रकाश यादव,शैलेंद्र कुमार यादव ,राजन मधेशिया,फरमान अली,आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस दौरान बिपुल शुक्ल,पंकज सरकार, रामवृक्ष पासवान, अरमान अली, चन्द्र किशोर यादव सहित ग्राम वासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार, महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ जगह- जगह मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

13 minutes ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

20 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

20 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

20 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago