श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा का हुआ समापन रात भर झूमे लोग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के विकास खंड गौरी बाजार के बर्दगोनिया गांव में रसतयी टोला में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अमृत वर्षा का हुआ समापन।कथा समापन पर फूलों की होली का आयोजन किया गया। आयोजक ही नहीं श्रद्धालु भी लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली खेली। भक्ति भरे होली के गीतों पर झूमते दिखें दर्शक। अयोध्या धाम से आए कथावाचक शैलेन्द्र शुक्ल महाराज ने ब्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा का श्रवण कराया। श्रीमद् भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए।साथ ही भजनो की प्रस्तुति से भक्त गण आत्म विभोर होकर झूम उठे। इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा दी गई लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त, अत्याचार , कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस पर भगवान श्री कृष्ण की सर्वोपरि लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, शिशु पाल बध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डूबो दिया‌।इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धून पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।इस कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों भक्तों ने आंनद उठाया। उन्होंने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरुप आचरण करने को कहा।जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है,वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता।समाज में कुछ लोग अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चीर स्मरणीय होता है। इतिहास इसका साक्षी है। कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की। आयोजक जसवंत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन हवन एवं पूर्णा आहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान योगेश सिंह, प्रसिद्ध सिंह उर्फ पीएन सिंह, जसवंत सिंह, प्रभाकर सिंह,जयभारत सिंह, समीर सिंह, लक्ष्यराज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सामर्थ्य सिंह, एवं मुख्य यजमान अरविंद सिंह श्रीमती रमावती देवी आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

20 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

24 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

24 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

1 day ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

1 day ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

1 day ago