भांडुप में श्रीराम कथा का आयोजन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भांडुप पश्चिम के तुलसीपाड़ा में भांडुप नागरिक विकास परिषद के तत्वावधान में श्री राम कथा का आयोजन किया गया है । 7 जनवरी से चल रहे श्री राम कथा का 13 जनवरी को अंतिम दिन है। कैलाश पार्क में चल रहे कथा की शुरुआत शाम 6 से 10 बजे तक हो रहा है, जहां हजारों की संख्या में भक्त मन्त्रमुग्ध होकर कथा का रसपान कर रहें हैं।
अयोध्या से पधारे कथावाचक पद्मेश महाराज ने व्यासपीठ से कहा कि, जब हम किसी को कष्ट नहीं देंगे वही सच्चा रामराज होता है। व्यासपीठ से कथावाचक के मुख से जो भी शब्द निकल जाए उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, रामकथा आंसुओं, त्याग, समर्पण और प्रेम की कथा है। पद्मेश महराज ने कहा मानव को अमीरी और गरीबी ,सुख-दुख दोनों में ही भगवान का स्मरण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य को शरीर केवल मानवता के कल्याण हेतु दिया है । बड़े पुण्यकर्म से हमें मानव जीवन प्राप्त हुआ है। जिसे हमें मानवता और प्रभु श्रीराम के भक्ति में तर्पण कर देना चाहिए। यह मनुष्य का जीवन तभी सफल होगा, जब हम परमात्मा के बताए रास्ते पर चलेंगे और संयम, सदाचार का पालन करेंगे। महराज ने इसके पहले श्री राम जन्म, सीता स्वंयम्बर, राम वनवास आदि लीलाओं को अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे वर्णन किया।
संस्था के अध्यक्ष एड.रविन्द्र के सिंह, स्वामीनाथ मिश्रा, सजंय शुक्ला, के.आर.सिंह, डॉ रमेश सिंह आदि गणमान्यों ने इस विशाल कथा का आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व सिद्धिविनायक ट्रस्टी उदय प्रताप सिंह, आदित्य दुबे,अविनाश दिनेश पांडेय, गुलाब दुबे , राजेश शुक्ला,रमेश सिंह,संतोष तिवारी आदि गणमान्यों का स्वागत किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🌟 दैनिक राशिफल 15 सितम्बर 2025 🌟

✨ आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं…

8 hours ago

लखीमपुर खीरी में किशोर का शव मिलने से तनाव, गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने…

9 hours ago

प्रदेश में लम्पी रोग पर सख़्ती, कृषि मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पशुओं…

9 hours ago

भीषण सड़क हादसे मे दो की मौत एक घायल लोगों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक…

10 hours ago

रेल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा को लागू करे सरकार

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भीखमपुर रोड स्थित सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय…

10 hours ago

“पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी”

बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना? हरियाणा और उत्तर भारत के…

10 hours ago