42वीं वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)नानपारा मुख्यालय अगैईया कैम्प के 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधीन सभी सीमा चौकियों में जवानों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वाहिनी मुख्यालय परिसर में कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया , परिसर में स्थित मंदिर को पूरे श्रद्धा के साथ सजावट किया गया जिसमे एसएसबी परिवारजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
श्रद्धालुओं की मन्दिर परिसर में काफी भीड़ लगी रही साथ ही कार्मिकों द्वारा देर रात तक संगीत कार्यक्रम चलता रहा एव परंपराओं के तहत मंदिर में पूजा पाठ,भोग तथा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का पुष्प अभिषेक किया गया , जिसमें बच्चे काफी उत्साहित नजर आए जो राधा कृष्ण बने हुए थे जो की काफी मनोरंजन के साथ सभी का मन मोह लिया।
बच्चो के द्वारा मटका फोड़ी गई व जन्माष्टमी का भरपूर आनंद उठाया गया, इस अवसर पर वाहिनी के कमान्डेंट, द्वितीय कमान अधिकारी राज रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा राकेश कुमार रंजन, उप कमान्डेंट अनिल कुमार यादव, सहायक कमान्डेंट एवं वाहिनी के कार्मिक तथा उनके परिवारजन एवं बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लिया और काफी उत्साहित नजर आए।
कमांडेन्ट के द्वारा उपस्थित सभी कार्मिक व परिवारजनों को संबोधित करते हुए को आभार प्रकट किया गया तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया, तथा बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए जय श्री कृष्ण के नारों की गूंज के साथ समापन हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago