हर हर महादेव,जय हो डीह बाबा के नाम से गुजा लार।
पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में लार नगर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सावन के चौथे सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रावणी जुलूस निकाला गया।पूजा में पुलिस के जवान और महिला पुलिसकर्मी जमें रहे।श्रावणी पूजा में सैकड़ो की संख्या में नगर के पुरुष व महिलाएं जयकारा लगाते हुए चल रही थी।सोमवार को लार नगर पंचायत में श्रावणी पूजा के जुलूस में आस्था का जनसैलाब दिखा।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव व समाजसेवी जगदीश यादव के नेतृत्व में जुलूस निकली गई।नगर के चनुकी मोड़ स्थित काली मंदिर डीह स्थान पर सभी लोग उपस्थित हुए।डीह बाबा काली माई को जलधार देकर पूरे विधि विधान से पूजा की गई।महिलाओं द्वारा निरंतर नौ दिनों तक नगर के चारों कोनों पर स्थापित देवी देवताओं का जलधारी किया गया।दसवें दिन गाजे बाजे के साथ नाचते गाते डीह स्थान व काली स्थान पर जानवरों की बली चढ़ाई गई।जुलूस चनुकी मोड़ काली स्थान से भेड़ीहरवा टोला,मठ डिग्री कॉलेज,सोनराबारी ,लखु मोड़ से लार बाईपास होते हुए तिवारी टोला डीह स्थान ,पिपरा चौराहा ,कोहरा शर्मा बस्ती होते हुए पुनः जुलूस काली स्थान पर पहुँचा जहा विधि विधान से पूजा करने के बाद लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सरोज यादव समाज,समाजसेवी जगदीश यादव, देवनाथ कुशवाहा, विनोद राजभर ,ईश्वर राजभर,भुअर राजभर ,राधे पाल ,गिरीश पाल,वीरेंद्र यादव ओम यादव, कस्बा चौकी पर तैनात दीवान सुनील सिंह,मनोज यादव,राजकुमार सरोज सहित नगर के महिला व पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।चौकी के पुलिसकर्मीयो का जुलूस सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका रहा।
आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…
8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…
अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर फिर बढ़ी हलचल! LAC पर PLA से कई जगह आमना-सामना,…
सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…
Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…