श्रावणी मेला 2025: बाबा नगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

शिवभक्तों की भारी भीड़, कल दूसरी सोमवारी को लेकर विशेष तैयारियां

देवघर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भक्ति की बयार चरम पर है। आज रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब बाबा दरबार में उमड़ पड़ा। कल वर्ष की दूसरी सोमवारी है, ऐसे में आज से ही भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ गई है। पूरा शहर “बोल बम” के जयघोष से गूंज रहा है।

04:17 बजे मंदिर का पट खोला गया, जिसके साथ ही जलार्पण की पावन प्रक्रिया आरंभ हो गई। बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां कांवरिए कतारबद्ध होकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं।

भक्तों में विशेष उत्साह है, क्योंकि कल सोमवारी के दिन लाखों कांवरियों के आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल, ड्रोन कैमरे, और मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, विश्रामालय, चिकित्सीय शिविर, मोबाइल टॉयलेट्स एवं एलईडी डिस्प्ले द्वारा दिशा-निर्देश की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है – कोई भजन-कीर्तन कर रहा है, तो कोई कांवर लेकर बाबा के दर्शन को आतुर है।

प्रशासन का अपील:
देवघर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति एवं अनुशासन बनाए रखें और निर्धारित मार्ग से ही जलार्पण हेतु मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें।श्रावणी मेले का यह अध्यात्मिक और आस्था से ओतप्रोत माहौल यह दर्शाता है कि भक्ति की शक्ति सभी सीमाओं को लांघ जाती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

5 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

5 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

16 hours ago