पटना पारस अस्पताल शूटआउट: मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत आठ अपराधी गिरफ्तार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी पटना के बहुचर्चित पारस अस्पताल हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस, एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता से मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कोलकाता के न्यू टाउन, आनंदपुर और अन्य इलाकों में की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तौसीफ उर्फ बादशाह के साथ-साथ नीशू, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, सचिन सिंह, भीम कुमार और एक महिला अपराधी अल्पना दास भी शामिल है। सभी पर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की साजिशन हत्या में शामिल होने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि मुख्य शूटर तौसीफ पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ है। इसके बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि चंदन मिश्रा की हत्या राजधानी के एक नामचीन निजी अस्पताल, पारस हॉस्पिटल में हुई थी। अपराधियों ने फिल्मी अंदाज़ में घुसकर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे बिहार में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की साजिश, फंडिंग और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

पटना एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई कई दिनों की निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस इस केस को एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

2 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

2 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

2 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

2 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

2 hours ago