श्रावण मास को सभी मासों से सर्वोत्तम माना जाता है

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
श्रावण मास को सभी मासों में सर्वोत्तम मास की संज्ञा दी जाती है। श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव पूरे सृष्टि को चलाने की जिम्मेदारी लेकर पृथ्वी पर रहने वाले भक्तो के थोड़े से प्रयास से प्रसन्न होकर जीवन को मंगल मय बनाते हैं।उक्त विचार श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग मऊ के प्रमुख डा रामगोपाल के हैं।वे श्रावण मास के प्रथम दिन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर पर भक्तों के द्वारा आयोजित सुंदरकांड का संगीतमय पाठ के अनंतर उक्त विचार व्यक्त व्यक्त कर रहे थे । इसी क्रम में सर्वप्रथम हनुमानजी महाराज की महामंत्र का जाप करते हुए गुरु वंदना की गई, और तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ अनुपम पाण्डेय, बब्बन सिंह और विनोद कुमार गुप्ता के संयुक्त सौजन्य से संपन्न किया गया, तत्पश्चात बाबा भोलेनाथ का सुंदर भजन अर्जुन राजभर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें राधा कृष्ण के सुंदर चरित्रों का वर्णन किया गया जिसपर भक्त गण झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए समिति के प्रमुख राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि भोजन को लिमिटेड करना चाहिए लेकिन भजन और विशेषकर श्रावण मास में अनलिमिटेड भजन करना चाहिए, उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव जी की कृपा से दुनिया के सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। इस अवसर पर आनंद गुप्ता तथा राघवेंद्र सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सालासर वाले हनुमान जी महाराज तथा बालाजी सरकार एवं श्रीराम दरबार की महा आरती उतारी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज कुमार, अश्विनी वर्मा, तरुण कुमार, शिवानंद सिंह, कैलाश चंद, स्वामीनाथ गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, ओम प्रकाश प्रजापति, सुभाष कनौजिया, अशोक कुमार, मोती लाल विश्वकर्मा, अजय बरनवाल, सुरेश सिंह, हरेंद्र कुमार, पारस नाथ, राम प्रसाद नायक, समेत आदि भक्तगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

12 minutes ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

32 minutes ago

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

1 hour ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

2 hours ago