बिजली के साथ-साथ मोबाइल सेवा भी रुला रहीं हैं उपभोक्ताओं को

फोन मिलाने पर सुईच आफ़ बताता है पावर हाउस का नंबर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एक तरफ जहां विद्युत कटौती से नवाबगंज क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। वही जीओ, एअरटेल मोबाइल नेटवर्क के टावरों में दिन पर दिन नेटवर्क बाधित रहने से उपभोक्ताओं को बिजली के साथ साथ मोबाइल सेवा भी रूला रही है। लतीफ अहमद, वकील अहमद, राम प्रकाश , अनिता शर्मा, किरन कुमारी, आदि ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग का ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत सप्लाई का दावा खोखला साबित हो रहा है, सुबह साढ़े नौ बजे के बाद साढ़े बारह बजे सप्लाई दोबारा शुरू की जाती है। एक घंटे की सप्लाई में हर पांच पांच मिनट पर बारह बार कटौती की जाती है। शाम पांच बजे से सप्लाई फिर शुरू की जाती है और सुबह नौ बजे तक लगभग पचास बार कटौती करने से लोगों की रात भर नींद ख़राब हो जाती है। इस संबंध में जब नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र के अभियंता से बात की जाती है। तो जवाब मिलता है फाल्ट हो जाता है। उसी को ठीक किया जाता है। वहीं जब पावर हाउस पर ड्यूटी पर लगे फीडर से बात किया जाता है तो कहता यहां से जब लाइन लगाई जाती हैं तो फाड़ हो जाता है, इसके लिए लाईनमैन से बात करो जब लाइनमैन को फोन मिलाने पर स्विच ऑफ नंबर बताता है । जिस पर कईयों बार 1912 पर शिकायत दर्ज कराया गया लेकिन बस कस्टमर केयर द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है की आपका कंप्लेन नोट कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। यही हाल जीओ, एअरटेल मोबाइल सेवा का है। अगर बिजली है तो नेटवर्क है। बिजली नहीं, तो नेटवर्क बाधित, इससे परेशान हो कर आब्दीन, श्याम बिहारी, इसरार अहमद, आरिफ, अनवर, किशोरी लाल, दिनेश कुमार आदि तमाम मोबाइल उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर ही दूसरी सेवा में कन्वर्ट कर लिया है। इस संबंध में जब उक्त टावर कंपनियों के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है तो काल रिसीव नहीं किया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

6 minutes ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

17 minutes ago

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

9 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago