बच्चों को सीओ यातायात ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

संतकबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीष सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में राज ग्लोबल एकेडमी के बच्चों को नियमों को बताकर उसके प्रति सचेत रहने की अपील किया। अम्बरीष सिंह भदौरिया ने सोमवार की प्रार्थना सभा में एकेडमी बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। उन्होंने राज ग्लोबल एकेडमी में अपनी ‘यातायात की पाठशाला’ लगाकर बच्चों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उसने वादा लिया कि वे ​इन नियमों के अपने अभिभावकों को भी बताएंगे।
क्षेत्राधिकारी यातायात ने बच्चों को बताया कि ​ट्रैफिक सिग्नल के अनुसार वाहन को चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें, रेड सिग्नल होने पर वाहन को रोकने और हरा सिग्नल होने पर वाहन को चलाने, बाई लेन को खाली रखने के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि स्कूली बस में यात्रा करने के दौरान ड्राइवर पर भी निगाह बनाए रखें कि वह यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। अगर वह यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इसकी जानकारी यातायात पुलिस और अपने अभिभावकों को जरूर दें।
इस दौरान सीओ ट्रैफिक की टीम ने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस दौरान डायरेक्टर डॉ. डी.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, एचसी अजय राय, संदीप सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

14 minutes ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

25 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

40 minutes ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

58 minutes ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

1 hour ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

1 hour ago