अनियमितता के मामले में शाहपुर के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस


देवरिया। राष्ट्र की परम्परा
जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम प्रधान नजबुन निशा को सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव एवं सफाई कार्य हेतु कर्मी के चयन में अनियमितता बरते जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने 15 दिन के अन्दर जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखे जाने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में अथवा सन्तोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह मानते हुए कार्रवाई की जायेगी कि प्रधान पद के दायित्वों का सम्यक निर्वहन नहीं किया जा रहा है। सामुदायिक शौचालय के रख रखाव का कार्य व दायित्व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सुनिश्चित कराने की पहली प्राथमिकता दिये जाने के शासनादेश के बावजूद श्रीमती निशा द्वारा इस शासनादेशों के विपरित समूह का चयन न कर के पानमती देवी पत्नी मोहन का चयन कर लिया गया, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है तथा सामुदायिक शौचालय का संचालन भी नही हो रहा है, जिसके कारण जन सामान्य द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान निशा द्वारा कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन पंचायत राज अधिनियम के अनुरुप नही किए जाने के फलस्वरुप इन्हे जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। समय से व सन्तोषजनक जबाव नही देने की दशा में अग्रेत्तर कार्रवाई भी कर दी जायेगी, जिसके लिये सम्पूर्ण रुप से वे स्वयं जिम्मेदारी होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

1 hour ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

2 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

3 hours ago