सरयू व राप्ती के जलस्तर ने पकड़ी रफ्तार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रो के लोगो की मुश्किलें बढ़ी, 24 घंटे में दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से कटान की समस्या उतपन्न होगयी है, सरयू नदी खतरे के निशान से 1मीटर से 30सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।अतः 24 घंटे में लगभग डेढ़ मीटर जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है।
बरहज थाना घाट पर बनाये गए मीटर गेज के अनुसार रविवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.80 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से 1 मीटर 30सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।सरयू नदी का पानी पटेल नगर व केवटलिया के गलियों में रेंगने लगा है जिससे लोगो को आने जाने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही देखा जाय तो तीसरी बार बढ़ते सरयू व राप्ती के जलस्तर से लोगो की मुश्किलें बढ़ने लगी है।
जबकि तहसील क्षेत्र परसिया देवार, विशुनपुर देवार के लोग बढ़ते जलस्तर से भयभीत हैं,नदियो का जल गांवों के टोलो में प्रवेश करने लगा है जिसको देख लोगो की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
वही बढ़ते जल स्तर को देख एसडीएम एडीएम, थानाध्यक्ष, तथा स्वास्थ्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत के संबंध में वार्ता की।तथा क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ के लोगो की जानकारी प्राप्त की, और प्रशासन द्वारा बाढ़ क्षेत्र की चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है, और सतर्क दृष्टि बनाये हुए है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago