बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रुपईडीहा थाना के पुलिस चौकी बाबागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहजराम पुरवा में एक युवक पर रास्ते के विवाद को लेकर गावँ के कुछ दबंग लोगों ने उसके साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि फ़ावड़ा से सिर पर वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम पंचायत सोरहिया के मजरा ग्राम सहजराम पुरवा निवासी राजकुमारी पत्नी लच्छी राम ने पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच को एक शिकायती प्रार्थना पत्र जरिये आईजीआरएस देकर कहा है कि, दिनांक 5 जुलाई को उसके 9 फीट के रास्ते पर, गाँव के रंगी लाल व ननकू पुत्रगण रज़ाई, मिथलेश पुत्र ननकू व गोमती व भूरे पुत्रगण रंगी लाल जबरन अवैध रूप से रास्ते पर टिन शेड लगा कर कब्जा करने लगे। जब विपक्षणों को मना किया गया तो वह हमलावर हो गए और उसे व उसकी घर की औरतों को बुरी तरह से मारा पीटा तथा उसके पुत्र के सिर पर हावड़ा से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर पर जख्म हो गया। घटने के संबंध में जब वह स्थानीय पुलिस चौकी बाबागंज शिकायत पत्र लेकर गई तो वहां पर चौकी इंचार्ज ने उसे भगा दिया। और घटने के सम्बंध में चौकी प्रभारी से बात करने पर बताया की करवाही की जा रही है। विपक्षीगण बराबर जान माल की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने घटने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…