सड़क हादसे में दुकानदार की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

(कन्हैया यादव की कलम से)


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड पथरदेवा के अंतर्गत बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी, टोला बेल्महा बाजार निवासी 48 वर्षीय अब्दुल हामिद की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अब्दुल हामिद, जो मदीना बाजार चौराहे पर एक गुमटी में कॉपी-किताब की दुकान चलाते थे, बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मदीना बाजार चौराहे से कुछ आगे बेल्महा बाजार की ओर मुड़े, उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अब्दुल हामिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अब्दुल हामिद के दो पुत्र अनवर और राजा विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर दो अविवाहित बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी आगामी नवंबर माह में तय थी। घटना की खबर सुनते ही पत्नी नूरजहां खातून बेसुध हो गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(राष्ट्र की परम्परा समाचार ब्यूरो)

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

5 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

6 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

7 hours ago