वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में गोरखपुर की सीमा कनौजिया ने जीता स्वर्ण पदक, देश और जिले का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर की ताइक्वांडो खिलाड़ी सीमा कनौजिया ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। सीमा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद में हर्ष और गौरव का माहौल है।

सीमा की जीत पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गोरखपुर के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी सीमा की सफलता पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीमा पिछले 10 वर्षों से पंत पार्क, गोरखपुर में ताइक्वांडो की नियमित ट्रेनिंग ले रही हैं। उनके कोच लाल देव की देखरेख में उन्होंने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। सीमा की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भी चयनित किया गया।

सीमा के परिवार की स्थिति आर्थिक रूप से साधारण है। उनके परिवार में उनकी मां, एक भाई और छह बहनें हैं। कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। सीमा भावुक होकर बताती हैं कि उनके पिता हमेशा कहा करते थे, “मेरी पहचान मेरी बेटी से है। जहां भी जाता हूं, लोग मुझे ‘सीमा के पापा’ कहकर बुलाते हैं।” आज सीमा ने अपने पिता के उस गर्व को साकार कर दिखाया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

18 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

24 minutes ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

29 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago