Categories: Uncategorized

पर्वतीय लोकविकास समिति की नवगठित कार्यकारिणी घोषित

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )दिल्ली से केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में मीडिया सलाहकार और वरिष्ठ शिक्षाविद एवं पत्रकार सूूर्य प्रकाश सेेमवाल को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।पूर्व में समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष रहे प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ.शशिमोहन शर्मा चेयरमैन चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश मूल के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेंद्र सिंह डोगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं तो उत्तरकाशी के रहने वाले पाञ्चजन्य और ऑर्गेनाइजर के आर्ट डायरेक्टर शशि मोहन रावत को उपाध्यक्ष चुना गया है।
पूर्व में समिति मे सचिव,कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव रह चुके प्रसिद्ध कवि और सामाजिक कार्यकर्ता बीर सिंह राणा को समिति का महासचिव चुना गया है। पूर्व कार्यालय सचिव और सचिव रहे रुद्रप्रयाग के विपिन थपलियाल कोषाध्यक्ष होंगे।
भारत सरकार के एनटीपीसी में पूर्व अधिकारी रहे कुन्दन सिंह रौथान को समिति का संयोजक चुना गया है तो उद्यमी और समाजसेवी आलोचन पुरोहित को संगठन सचिव बनाया गया । टिहरी जिले के चंबा निवासी संजय सिंह तड़ियाल सचिव चुने गए हैं तो जम्मू कश्मीर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित रैना संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। सिक्किम प्रांत के प्रसिद्ध समाजसेवी वी.वी.लिंबू सह संयोजक चुने गए हैं तो दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षणरत डॉ. विपिन मैखुरी समिति के कार्यालय सचिव होंगे।इन 12 पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिन अन्य 9 महानुभावों को पर्वतीय लोकविकास समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है उनमें देहरादून से शिक्षाविद डॉ.राजेश नैथानी,ऋषिकेश से सामाजिक कार्यकत्री नेहा शर्मा,त्रिपुरा से समाजसेवी सचिदानंंद देेब,उत्तराखंड से इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद उनियाल,उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शीर्ष समाजसेवी सच्चिदानंद शर्मा,मध्य प्रदेश से अधिवक्ता हरीश चंद्र उप्रेती,गुजरात से वरिष्ठ लेखक और पत्रकार परीक्षित जोशी,दिल्ली से प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी रमेश देवतल्ला तथा हिमाचल प्रदेश से वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
समिति के संंरक्षक मंंडल के सदस्यों के रूप में सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मभूूषण चंंडी प्रसााद भट्ट,विख्यात लोकगायिका एवं सांस्कृतिकर्मी पद्मश्री माधुुरी बड़थ्वाल,उत्तराखंड के शीर्ष लोकप्रिय गायक जागर सम्राट
पद्मश्री डॉ.प्रीतम भरत्वााण,भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त शीर्ष अधिकारी ले.जन.(से.नि.)ए.एस.रावत और समाजसेवी एवं उद्योगपति वीरेेन्द्र दत्त सेेमवााल को चुना गया है।
इसी प्रकार समिति के परामर्शदाता मंंडल में सीए राजेश्वर पैन्यूली,लेखिका डॉ.सुनीति रावत,सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट संंजय शर्मा दरमोड़ा,प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश कुमार मुमुक्षु और दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका
प्रो.सुषमा चौधरी सम्मिलित हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

1 hour ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

2 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

2 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

2 hours ago