घुघली ब्लॉक में पंचायत सहायक संगठन की नई कार्यकारिणी गठित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक सभागार घुघली में पंचायत सहायक संगठन की ब्लॉक इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया, जिसमें शिवकुमार प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष और काजल तिवारी को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में प्रमोद प्रसाद को उपाध्यक्ष, आकाश उपाध्याय को महासचिव, जावेद अख्तर को मीडिया प्रभारी तथा ज्ञान प्रकाश तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्तखार उर्फ टुनटुन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रवि पांडेय, अनुपमा पटेल, नेहा सिंह, ममता गोयल, अवधेश गौड़, संदीप यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…