बलिया (राष्ट्र की परम्परा) गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में सोमवार की शाम सनसनी फैल गई जब एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल बलिया भेजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिंहाचवर खुर्द निवासी सुरज राजभर (20 वर्ष) पुत्र देवशरण राजभर किसी कार्यवश सिंहाचवर चट्टी गया था। शाम को जब वह घर लौट रहा था, तभी कुछ दूरी पहले घात लगाए बैठे तीन-चार युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली सुरज के कंधे में लगी, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि अब तक किसी की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…
झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…
लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…
कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…