बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर से शिवदहाजाने वाले मार्ग पर स्थित पडेरा मंगल बाजार के पास मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया जानलेवा बना हुआ है। जहां स्थित गड्ढा कभी भी ले सकता किसी की जान लेकिन जिम्मेदार विभाग अनजान बना बैठा है। अमरेंद्र बहादुर सिंह ,विजय कुमार वर्मा ,राम फेरन सिंह ,दीपक सिंह, बेचन, पुदादे, बेचू, आदि लोगों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग को इस बारे में सूचित भी किया जा चुका है ।परंतु विभाग जग नहीं रहा है। जिससे कभी अनजान बाइक चालको की इस स्थान पर दुर्घटना हो सकती है। जबकि शिवदहा संपर्क मार्ग सीधे गिलौला इकौना को जोड़ती है। जहां लोगों का दिन-रात आवागमन बना रहता है। महीनों से जानलेवा बनी संपर्क मार्ग की पुलिया की तरफ लोग ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने जानलेवा गड्ढे को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…