डीएम ने मण्डलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित रवीन्द्रनाथ मेमोरियल मण्डीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का आहवान किया कि जीत हार को पीछे छोड़ते हुए अच्छी स्पोर्टस मैन स्प्रिट के साथ मैदान में उतरें। डॉ. चन्द्र ने प्लेयर्स का आहवान किया कि क्रिकेट जैसे अनिश्चितताओं के खेल में न तो हार से अत्यन्त निराश हों और न ही जीत से अतिउत्साहित हों बल्कि नतीजों से सबक लेकर स्वास्थ्य, प्रैक्टिस व प्रयासों पर ध्यान दें ताकि आप बेहतर शरीर के द्वारा खेलों के साथ साथ समाज व राष्ट्र हित के लिए भी समर्पित रहें।
इससे पूर्व ज़िलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने पिच पर जाकर क्रिकेट बाल को हिट कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा पिच के दोनों तरफ लाइनअप हुए खिलाड़ियों, अम्पायर्स से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, केडीसी के पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ. एस.पी. सिंह, डीसीए के इशरत महमूद सहित अन्य संभ्रान्त व गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

6 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

7 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

22 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago