शिव आराधना

मेरी रचना, मेरी कविता

——XXXXX——

शिव ॐ कार, शिव चंद्रभाल,
शिव महादेव, शिव व्याघ्र छाल,
शिव महाकाल, शिव नील कंठ,
शिव त्रिशूलधर, शिव भो कराल।

स्वरूप सुंदर सत्य शिवॐ का,
जटा जूट सी घटा सुव्योम की,
किरीट शीश सोम चन्द्रभाल का,
बहती रहे सुधारधार श्रीगंग की।

त्रिनेत्र नेत्र तीसरा ललाटभाल,
प्रदीप्त अग्नि दग्ध सी शिखा।
गले भुजंग माल शेषनाग की,
फुफकार मार गले झुलते दिखा।

अक्षमाल नरमुण्डमाल साथ में,
त्रिशूल हस्त डमरु एक हाथ में।
विशुद्ध रुद्र रूप आप, शंख साथ में,
गौरी गणेश कार्तिकेय शंभु साथ में।

सुरेश महेश भवेश भष्म अंग में,
कर तांडव लपेट व्याघ्र चर्म में।
निहार काल कामदेव भी डरा,
अकाल काल शम्भु भयंकरा।

नाममि ईश ईशान नाथ, हो सनाथ,
सोमनाथ, ॐकार नाथ, अमरनाथ,
केदार नाथ, भोले हो आप भोलेनाथ,
महाकाल, हो भुआल, हे तुंगनाथ।

चिदानंद गुणानंद हे सच्चिदानंद,
तुषाराद्रि गौर अंग, हे सज्जनानंद,
स्फुरन्नमौल्लि चारुगंग परमानन्द,
सुर नर मुनि शेष महेश हृदयानन्द।

गवेंद्राधिरूढ़ शिव भूषिताँग,
दिव्यंबराय शिव मन्दारमाल।
नमस्ते नमस्ते श्रुतिज्ञानगम्य,
जय ओंकारनाथ हे भुजविशाल।

प्रातःस्मरामि भवभीत हर हर सुरेश,
षटवांगशूल भवभयहर, हे अंबिकेश,
विश्वविज़ित मनोभिराम, सर्वलोकेश,
संसाररोग हर अद्वितीय औषध महेश।

निराकार ॐकार निशीथ नाथ,
गिरीश धतूर भंग संग कैलाशनाथ,
कलातीत कल्याण कल्पांत नाथ,
आदित्य आदि अन्त आदित्य नाथ।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

15 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

18 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

19 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago