बुढ़वा बाबा में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर लगाए हर हर महादेव के नारे
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सावन का महीना पवन माना जाता है और यह महीना शिव भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर धोबिया हार में स्थित प्राचीन बूढे़श्वर नाथ धाम बुढ़वा बाबा मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्त रविवार देर रात से ही मंदिर में पहुंचकर रात 12 बजे के बाद से जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। सोमवार को पूरे दिन लाइन में लगकर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक में जल दूध बेलपत्र धतूरा भांग आदि चढ़कर शिव भक्त भोलेनाथ को प्रशन्न करते हैं।
मान्यता है कि यहां पर जलाभिषेक करने पर मनचाहा फल मिलता है । शिव मंदिर पर प्रत्येक सोमवार तथा अमावस्या के दिन मेले जैसा दृश्य रहता है। हजारों की संख्या में लोग अपनी आस्था लेकर यहां आते हैं और मनचाहा फल लेकर जाते हैं।बुढ़वा बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए बहराइच श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर लखीमपुर सीतापुर सहित पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु आते हैं।
सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना खैरी घाट की पुलिस मौजूद रही।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…