उप जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के साथ शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
एसडीएम मेहनगर ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि अवैध तरीके से शराब की खरीद, बिक्री व नकली शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत, एसडीएम संत रंजन ने शराब के विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिससे शराब के सेल्समैनों में खलबली मच गई। इस दौरान उन्होंने मेहनगर बाजार स्थित तीन दुकानों पर अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों पर अचानक पहुँच कर दुकान में रखे शराब का स्टॉक रजिस्टर से मिलान, साफ सफाई, शराब की एक्सपायरी डेट, मात्रा, अंकित मूल्य, अनुज्ञप्ति, दुकान के खुलने बंद होने की जानकरी ली और सेल्समैन से आवश्यक जानकारी ले कर आबकारी नियमों के तहत शराब की खरीद व बिक्री तथा साफ सफाई के लिए निर्देशित किया और हिदायत दिया कि अंकित मूल्य से ज्यादा मूल्य पर शराब बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago