जिले के प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह को स्कोप सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के दूरस्थ ब्लाक मिहींपुरवा के ग्राम परवानीगौढ़ी निवासी प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह को जैविक ,प्राकृतिक खेती करने पर भारत सरकार द्वारा पीजीएस इण्डिया के माध्यम से स्कोप सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। शिव शंकर सिंह अब स्वयं द्वारा उत्पादित खाद्यान्न में उक्त सर्टिफिकेट में दर्शित लोगो का प्रयोग अपने जैविक,प्राकृतिक उत्पादों में जहां जिले का रोशन करेंगे वहीं दूसरे अन्य कृषकों को भी जैविक/प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेंगे। उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रगतिशील कृषक श्री सिंह को स्कोप सर्टिफिकेट भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विगत सितम्बर 2022 में जैविक धान (काला नमक) की खेती को बढ़ावा देने में किये गये बेहतर प्रबन्धन के लिये शिव शंकर सिंह को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह द्वारा विगत 03 वर्षों से जैविक/प्राकृतिक खेती कर अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा रहे है। श्री शाही ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जनपद के कृषक रासायनिक खेती से मुंह मोड़ कर जैविक/प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

2 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago