Categories: Uncategorized

राज्यपाल बनने के बाद शिवप्रताप शुक्ला का भाजपा से त्यागपत्र

क्षेत्रीय अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपते वक्त भावुक श्री शुक्ल ने कहा कि राज्यपाल बनने के उपरांत भाजपा से त्याग पत्र संवैधानिक दायित्व


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l गत दिवस राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रताप शुक्ला ने संगठन के सभी दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला की आंखें डबडबा गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष भी त्याग पत्र लेते समय भावुक दिखे।
बुधवार की सुबह क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला के बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय महामंत्री व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद श्री शुक्ला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने के उपरांत भाजपा के सभी दायित्वों से त्याग पत्र संवैधानिक दायित्व है। यह मेरे लिए भावुक क्षण है, क्योंकि जिस संगठन में जीवन का एक-एक क्षण बीता, उससे त्याग पत्र देना पड़ रहा है। हालांकि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होने के बाद यह जरूरी भी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा तक में शिवप्रताप शुक्ला जी सेवा और समर्पण के मिशाल रहे। संगठन के विभिन्न दायित्वों, राज्य और केंद्र में मंत्री रहते हुए इनके नाम बड़ी उपलब्धि है। इनका राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होना गोरखपुर और यहां के भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, रमाशंकर शुक्ला, मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago