बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अल्प मानदेय में परिवारिक जीवन यापन करने वाले शिक्षामित्रों के साथ विभाग के लापरवाह बाबुओं के उत्पीड़न से त्रस्त शिक्षामित्रों ने जिला प्रवक्ता डॉ. अनुवारुल हसन के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बहराइच को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया। उक्त मांगपत्र में शिक्षामित्रों को देरी से मानदेय प्राप्त होने की बात सम्बंधित पटल के लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया, कि किसी भी ब्लॉक की उपस्थिति समय से आप के कार्यालय को नहीं पहुँचती है।
जबकि हर महीने के 20 तारीख़ को अध्यापकों की भाँति उपस्थिति प्रधानाध्यापकों के माध्यम से ब्लॉक को भेजवा दी जाती है, ऐसा क्यों हो रहा है। जबकि अध्यापकों की उपस्थिति समय पर पहुँच जाती है और छः से आठ गुना वेतन पाने वाले को समय से आप का कार्यालय वेतन निर्गत कर देता है।
बल्कि केवल 10000 अल्प मानदेय पाने वाले शिक्षा मित्रों को ग्रांट होते हुए भी समय से मानदेय नहीं मिल पाता है। निवेदन है कि खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश कर समय से उपस्थिति बिल तैयार करने की कृपा करे,
ताकि ग्रांट मिलते ही शिक्षा मित्रो को मानदेय मिल सके
अन्यथा ये समझा जायेगा की शिक्षा मित्रों के प्रति सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जो संगठन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा और आन्दोलन करने को बाध्य होगा।
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…
रेलवे का बड़ा फैसला! दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, मार्च तक भी…
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…
गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…