बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय पनिसरा पर तैनात शिक्षामित्र मीना सिंह (53) पत्नी अनिल कुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर) का निधन रविवार की सुबह लखनऊ के K.G.M.C अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की पत्नी मीना सिंह शिक्षामित्र थी। इधर, कुछ दिनों से वह अस्वस्थ थी, जिसका इलाज K.G.M.C अस्पताल लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे, महामंत्री धीरज राय, अवनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र प्रताप, अरविन्द श्रीरश्मि, शर्मानाथ यादव, उपेन्द्र नरायन सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा, नित्यानन्द पांडेय, ओमकार नाथ पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, जनार्दन दुबे, जितेन्द्र यादव, अमित शर्मा, अवधेश सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये गतात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…