शंकर पांडे हत्याकांड डीएनए टेस्ट का इंतजार अस्थि पंच तत्व में विलीन

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के इशारु गांव में आज से तीन माह पूर्व हुए हत्याकांड, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। हत्यारा पकड़ा गया, लेकिन अस्थियों का अंतिम संस्कार प्रशासन की लापरवाही के कारण विलंब में हुआ।शंकर पांडेय की हत्या कर लाश को बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया गया था। नदी का पानी कम होने पर घाघरा नदी पर बने हुए पुल के नीचे अस्थि मिला। जिसका शिनाख्त लाश को छिपाने में किए गए सामानों को जो बोरे में भरे गए, ईट पत्थरों से अनुमान लगाया गया, जो की हत्या के जगह से लिए गए थे।
आपको बताते चले की 8 सितंबर को हुए शंकर पांडेय हत्याकांड को तीन माह हो गए। जिसका डीएनए टेस्ट आजतक नहीं आया। लोगों में चर्चाएं हो रही हैं कि कही ना कहीं प्रशासन की लापरवाही के कारण अंतिम संस्कार विलंब में हुआ है। शंकर पांडेय की अस्थि बलिया तूर्तिपर रेलवे पुल जो घाघरा नदी पर बना है उसके नीचे मिला। जो ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए ले गई। डीएनए रिपोर्ट आने में काफी विलंब के कारण परिवार काफी दुखी है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया की सनातन धर्म के अनुसार कर्मकांड समय से कर देना चाहिए। अस्थि पंजर बहुत दिनों तक नहीं रखा जाता है। गांव वालों ने कहा अब डीएनए टेस्ट आता रहेगा। हम लोग उनके अंतिम संस्कार कर देते हैं। जो 27/ 12/ 23 को कालीचरण घाट भागलपुर सरयू नदी के किनारे कर दिया गया। पुत्र श्रेया पांडेय ने अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में लोगों की आंखें नम हो गई। शंकर पांडेय के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग पहुंचे। वहीं आनंद स्वरूप महाराज का कहना है कि थाना अध्यक्ष की मिली भगत है, अपराधी से मिलकर लाश गायब करने डीएनए ना मिलने का पूरा प्रयास कर रहा है। डीएनए टेस्ट लेट से हुआ। अब डीएनए रिपोर्ट आने नहीं दे रहा है। जिससे शंकर पांडेय के परिवार का न्याय से आस टूटता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शंकर पांडेय की निरीह हत्या में उनका परिवार अकेला पड़ रहा है। जिसको न्याय के खिलाफ लड़ने वालों का सहयोग की जरूरत है।
शंकर पांडेय की श्रद्धांजलि सभा जो कि लक्ष्मण चौराहे पर होनी है। उसमें हजारों की संख्या में अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले लोग शंकर पांडेय को श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

6 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

6 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

6 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

9 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

9 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

9 hours ago