यूपी में भीषण शीतलहर का प्रकोप, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद; सीएम योगी के सख्त निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और भीषण शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बोर्डों (UP Board, CBSE, ICSE) के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शीतलहर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवधि में प्रदेश के सभी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे।

मैदान में उतरेंगे अफसर, व्यवस्थाओं की निगरानी

सीएम योगी ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी हालात का जायजा लें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और रैन बसेरों में अलाव, कंबल और आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

• कोई भी व्यक्ति ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो

• सभी रैन बसेरों में कंबल, बिस्तर और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था हो

• जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और सुरक्षित आश्रय मिले

लखनऊ में भी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

घने कोहरे, गलन और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने राजधानी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
डीएम के अनुसार, यह अवकाश 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों के स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय व अशासकीय विद्यालय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग, एक यात्री की मौत; फोरेंसिक जांच जारी

37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत 12 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। रविवार को आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य रही, जबकि मेरठ और इटावा में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अति शीत दिवस की चेतावनी वाले जिले

प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या और आसपास के क्षेत्र।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हमले: लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अग्निपरीक्षा

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

12 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

12 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago