टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग, एक यात्री की मौत; फोरेंसिक जांच जारी

आंध्र प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। आंध्र प्रदेश के येलामांचिली क्षेत्र में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, जिसे लेकर फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें ट्रेन में आग लगने की सूचना देर रात करीब 12:45 बजे मिली। आग बी-1 कोच समेत दो कोचों में फैली थी। इनमें से एक कोच में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

हादसे के बाद आग की चपेट में आए बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने आग प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया और बाकी ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की ओर रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हमले: लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अग्निपरीक्षा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसाग्रस्त कोचों में सवार यात्रियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल्द उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के बाद ही आग के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

8 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

8 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

9 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

9 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

9 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

9 hours ago