भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नोनार कपर–दार में मिट्टी समतल करने के नाम 70,000 रुपया निकाल कर करीब 30 से 35 ट्रॉली मिट्टी ही डालने के साथ जेसीबी द्वारा समतल किए जाने के आरोप लगा खण्ड विकास अधिकारी बनकटा को पत्रक दे ग्राम वासी द्वारा जांच की मांग किए गए हैं। वहीं दिए गए पत्रक में बताया गया है कि। अंबेडकर पार्क में भी मनरेगा मजदूरों द्वारा समतल कराया गया है। किंतु आरोप है कि मनरेगा मजदूरों को खड़ा कर कर जो सुबह 12:00 बजे फोटो खींचा गया है। किंतु वहां पर प्रतिदिन सुबह 12:00 बजे के करीब जाकर अंबेडकर पार्क का फोटो और वीडियो जीपीएस के माध्यम से शिकायतकर्ता के द्वारा निरंतर बनाया गया था। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं मनरेगा मजदूर द्वारा एक दिन भी अंबेडकर पार्क में काम नहीं किया जाना बताया गया है। इस बात के सबूत के तौर पर वहां का सारा वीडियो फोटो आरोप लगाने वाले महबूब अंसारी ग्राम नोनार कपरदार के पास उपलब्ध हैं। ऐसा उनका कहना है। साथ ही उनका कहना है कि।यदि संबंधित अधिकारी इसे देखना चाहें तो देख भी सकते हैं। आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता कहना है कि उनके द्वारा दिए गए आवेदन में वर्णित उपरोक्त सभी तथ्यों /बातों को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी जन को तत्समय जांचोपरांत करना न्यायोचित है। वहीं इस संदर्भ में दूरभाष पर एडीओ पंचायत रविन्द्र कुमार ने बताया कि जांच कमेटी का गठन किया गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…
एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…
कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…
योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…
बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…