कस्टम पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।ठूठीबारी कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम लक्ष्मीपुर खुर्द के पश्चिम टोला में छापेमारी कर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ताजुद्दीन अली के घर से सत्तर बोरी अवैध चीनी बरामद की। बरामद चीनी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या गोदाम पंजीकरण नहीं मिला, जिसके चलते पूरी चीनी को कस्टम टीम ने अपने कब्जे में ले लिया और की कार्यवाही शुरू कर दी।
कस्टम इंस्पेक्टर विवेक सिंह के नेतृत्व में इस कार्यवाही को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। विभाग को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में चीनी का भंडारण कर तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। जिसमें सत्तर बोरी चीनी बरामद हुई। छापेमारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के घर से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चीनी बरामद होना हैरान करने वाला है। फिलहाल कस्टम विभाग ने चीनी को जब्त कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस दौरान छापेमारी में इंस्पेक्टर रितेश यादव, सुबोध चौधरी, इंचार्ज नवनीत नगर, दीवान उदयभान यादव, दीपक तथा धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहें।
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…