दुकान के शटर में उतरे करंट से युवक की मौत, देखने गए मिस्त्री की भी गई जान – क्षेत्र में पसरा मातम

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सोमवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। जयनगर विद्युत घर के पास एक दुकान में शटर खोलते समय करंट लगने से दुकानदार की मौत हो गई, वहीं उसे देखने पहुंचे एक स्थानीय मिस्त्री की भी सदमे से जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, जयनगर निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ छांगुर (35) पुत्र स्व. बंका यादव प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह अपनी दुकान खोलने गया था। जैसे ही उसने दुकान का शटर उठाया, उसमें करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पड़ोस में रहने वाले बबलू (पुत्र स्व. लाली) जो पेशे से गैराज मिस्त्री थे, जब घटनास्थल पर पहुंचे और धर्मेंद्र को इस हाल में देखा तो सदमे से वहीं गिर पड़े। लोगों ने जब तक कुछ समझा, उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दो लोगों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक धर्मेंद्र अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धर्मेंद्र की पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं उसकी महज एक साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

धर्मेंद्र की शादी दो साल पहले बरहज क्षेत्र के बड़का गांव में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटी, छोटा भाई चंद्रशेखर यादव और बहन आरती (22) हैं, जिनकी जिम्मेदारी वही निभाता था।

वहीं बबलू अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और पत्नी को बेसहारा छोड़ गए। वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा और सहयोग देने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। अगर समय रहते सुरक्षा की व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago