सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय क्षेत्र के बउरहवा बाबा शिव मंदिर, पुराना कोपा पर श्रीमद्भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ का आयोजन 12 नवम्बर से किया जा रहा है जो 18 नवम्बर तक चलेगा। जिसमें रोजाना सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी तथा 18 नवम्बर को प्रसाद वितरण होगा। श्रीमद्भागवत कथा के प्रारम्भ के लिए मंगलवार को सुबह श्रीबउरहवा बाबा शिव मंदिर से एक शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलायें कलश लेकर चल रही थी। जो थाना, भरत मिलाप, चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुँच गयी। वहाँ धार्मिक विधिविधान से धर्म विद्वानों ने पूजा अर्चना किया। इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक उत्तमदास, काशी, यज्ञाचार्य आचार्य अमन शुक्ल काशी, विद्या मार्तण्ड अरविंद स्वामी, महंत सुजीत दास महाराज अयोध्या, दिव्यलोचन पाण्डेय देवरहवा बाबा आश्रम वाराणसी, संत शाश्वत दास महाराज हनुमान गढ़ी अयोध्या आदि लोग आये हैं। कार्यक्रम के संरक्षक अभिषेक महाराज ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचने का आग्रह किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच रेलवे में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

आनंद विहार–आरा ट्रेन में कथित धनउगाही का वीडियो वायरल, पुलिस व टीटी की भूमिका पर…

2 hours ago

समय की धड़कन: 22 दिसंबर की ऐतिहासिक गूंज

22 दिसंबर : इतिहास के पन्नों में दर्ज बदलाव, संघर्ष और सृजन की अमिट गाथा…

3 hours ago

जन्मे सितारे जिनकी प्रतिभा और त्याग ने इतिहास को अमर बनाया

22 दिसंबर के महान जन्मे हुए सितारे इतिहास के पन्नों में कुछ तिथियाँ ऐसी होती…

3 hours ago

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण पुण्यतिथियाँ

22 दिसंबर : जब तीन युगपुरुषों की स्मृतियाँ इतिहास में अमर हो गईं भारत का…

3 hours ago

आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा योग

पंचांग 22 दिसंबर 2025 | आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा…

3 hours ago

87वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हिंदी के युग प्रवर्तक और राष्ट्रभाषा हिंदी को नई दिशा…

3 hours ago