सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ उद्घाटन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के बाबा राघवदास इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन रविवार को नंदना उत्तरी पश्चिमी वार्ड नंबर 17 स्थित परमहंसानंद शिक्षा मंदिर से हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।सरस्वती वंदना महिमा आफरीन तथा शिवानी ने की। इसके बाद मुख्य अतिथियों को पुष्ष गुच्छ एवं माला अर्पण कर संध्या, आयुषी आकांक्षा, निधि, गुंजा एवं निशा ने स्वागत किया। तत्पश्चात स्वयंसेवक व सेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय ने स्वागत भाषण दिया इसके बाद विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपने उद्देश्य को तभी प्राप्त कर सकता है जब हमारे मन में सेवा का भाव हो। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में डॉ.सज्जन कुमार गुप्ता ने स्वच्छता को अपने अंदर धारण करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि वार्ड नंबर 17 की सभासद अंजू यादव ने कहा कि आप सभी सात दिनों तक मेरे यहां मेहमान के रूप में रहेंगे और आपकी समस्या मेरी समस्या होगी। जो भी सहयोग करना होगा मैं करुंगी। समाज शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमरेश कुमार त्रिपाठी ने कहां कि हमें पढ़ना हो तो बहुत कुछ मिलता है लेकिन उसे व्यवहार में हम नहीं ला पाते हैं अतः इन सात दिनों में आप जो कुछ सीखेंगे उसे अपने व्यवहार में लेंगे और समाज में भी इसे प्रचारित करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ.सूरज प्रकाश गुप्त ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् का भाव हमारे यहां हमेशा से रहा है और संरक्षण, सुरक्षा और विकास के साथ हमारे मन में सेवा भाव होना चाहिए। सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया को चरितार्थ करना होगा। यहां जो भी आपको प्रशिक्षण दिया जाएगा उसे पूरे समाज में आपको आगे लाना होगा। उद्घाटन सत्र में अब्दुल कयूम, सोमनाथ, शिवांगी, अंजलि, निकिता और आंचल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

56 minutes ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

1 hour ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

13 hours ago