सुइथाकला/जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व में तथा प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में 03 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना किया। शिविर स्थल पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्रबहादुर सिंह ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि, राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को आत्मसात कर राष्ट्रोन्नति में अपना योगदान दें । स्वयंसेवकों ने सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
भोजनोपरांत स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।
स्वयंसेवक संत प्रकाश सिंह ने भारत में हिंदी भाषा और साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेवक रविशंकर खरवार ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया ।
मुख्य अतिथि डॉ अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय सेवा योजना की संकल्पनाओं और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र सिंह ने किया ।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…