राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत निपटाएं अपने विवाद: सचिव

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l दीवानी न्यायालय कैम्पस स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मीडिएशन एवं काउंसिलेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में दिनांक 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान न्यायालय से बाहर विवादों के सुलह-सफाई एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को लम्बी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाकर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

सचिव बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि इस विशेष अभियान में वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, ऋण वसूली, उपभोक्ता मामले, मोटर वाहन दुर्घटना, वाणिज्यिक विवाद, पारिवारिक संपत्ति विवाद, शमनीय अपराध, घरेलू हिंसा, सेवा विवाद, बेदखली, भूमि अधिग्रहण आदि से संबंधित मामले प्राथमिकता के आधार पर शामिल किए जा रहे हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अदालतों की जटिल प्रक्रियाओं से बाहर आकर समझौते आधारित समाधान की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा, “मध्यस्थता के माध्यम से समाधान में न तो कोई हारता है और न ही जीतता है, बल्कि दोनों पक्ष लाभान्वित होते हैं। यह प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद के अंत का माध्यम बनती है।”

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

3 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

3 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

4 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago