आयुक्त ने किया शिवाजी म्यूजियम का स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

निर्माण कार्य शुक्रवार से फिर होगा प्रारंभ, 15 अगस्त के बाद पूर्ण क्षमता के साथ चलेगा कार्य

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज गुरुवार को मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निर्माणाधीन शिवाजी म्यूजियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके म्यूजियम के शेष कार्यों को लेकर मण्डल आयुक्त ने अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्हें अवगत कराया गया कि म्यूजियम परिसर की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और कल, शुक्रवार से निर्माण कार्य पुनः शुरू किया जाएगा। आगामी 15 अगस्त के बाद पूरी मैनपावर व मशीनरी के साथ कार्य में तेजी लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने म्यूजियम गैलरी, कैफेटेरिया, हॉल, पार्किंग व अन्य सहायक ढांचों का अवलोकन किया तथा निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार की अड़चन या बाधा उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल उन्हें दी जाए ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन परिसर में जो भी कमियाँ दृष्टिगोचर हुईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश भी संबंधित एजेंसी को दिए गए।

मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजी म्यूजियम न केवल आगरा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करेगा, बल्कि यह पर्यटन के नए आयाम भी जोड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कर म्यूजियम को जनता के लिए शीघ्र खोला जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

13 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago