गरीबों की सेवा से मिलता है सुकून- अजय

348 दिव्यांग जनों में वितरित हुआ विविध उपकरण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
एस एन बी दिव्यांगता के कारण गतिशीलता के साथ चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को सशक्त बनाता है। शारीरिक अक्षमता के कारण समाज में एकीकृत होने में कठिनाई का सामना कर रहे दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मोटर चालित तिपहिया सायकिल प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में, रेडक्रांस सोसाईटी के मंडल कोआर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को विकास खंड के ग्राम राजपुर में आयोजित शिविर में कहीं । उन्होने कहाकि समाज के दबे कुचले पीड़ित जन की सेवा करने के बाद सकून मिलता है। शिविर में करीब 348 विविध दित्यांग जनों में उपकरण वितरित किया गया।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए राजपुर बेलड़ाड में प्रधान मंत्री दिब्याशा केंद्र गोरखपुर व एलिम्को के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग वितरण शिविर के प्रथम दिन गुरुवार को क्षेत्र के तीन सौ अड़तालिस दिब्यांग जन मे उनके सुविधा अनुसार कान की मशीन, ट्राई सायकिल, कमर बेल्ट, वाकर, बैसाखी, कुशन, कमोट स्टूल आदि उपकरण वितरित किया गया।शुक्रवार को भी उपकरण वितरित किया जायेगा। इस दौरान पुनर्वास अधिकारी कंचन चौधरी, आडिओलाजिस्ट अशोक प्रताप सिंह, इडीपी शिवम् शुक्ला व लिपू दलाई ने उपकरण वितरित किया I इस मौके पर पहलवान केशव सिंह, सचिन सिंह, लवकुमार सोनकर, जितेंद्र भारत, विवेक प्रताप सिंह, विकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहें I

rkpshomnath

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

5 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

12 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

22 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

28 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

32 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago