देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पिंजरापोल गौशाला पर गायों को चारा, खाद्यान्न,फल,गुड एवं सब्जियां खिलाकर एवं उनकी सेवा कर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात भारतीय हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2081की एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आरंभ होता है। ब्रह्म पुराण में मान्यता है कि आज ही के दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था शकारी महाराजा विक्रमादित्य ने आज ही के दिन नवसंवत्सर का आरंभ किया था उन्हीं के नाम पर विक्रम संवत नाम पड़ा। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि हमारा भारतीय पंचांग भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही आरंभ होता है हिंदुओं के सभी मांगलिक कार्य हिंदू पंचांग पर ही आधारित है। नव संवत्सर प्रकृति, भारतीयता एवं वैज्ञानिकता से जुड़ा हुआ है। आज के दिन को हर भारतीय को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोडिया जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महामंत्री आनंद अग्रवाल संरक्षक उपेंद्र शाही, भरत अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल,नगर अध्यक्ष अमित मोदन वाल,शरद अग्रवाल,अरुण बरनवाल,सुरेश कमानी,बंशराज पांडे,आशु मरोड़िया,आनंद अग्रवाल, विजेंद्र वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, अशोक वर्मा, सीमा जायसवाल, सुनीता,अजय पोद्दार, विमल, राकेश इत्यादि व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…
📜 7 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विवरण7 फ़रवरी का इतिहास विश्व और…
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…