पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश—सरकार पर गंभीर आरोप लगाए | पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस

लखनऊ/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार को देवरिया पुलिस ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने कहा, “मेरी हत्या कराई जा सकती है, और इसके पीछे योगी आदित्यनाथ हैं। मेरे खिलाफ की जा रही हर कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है।”1999 की जमीन खरीद से शुरू हुआ विवादजानकारी के अनुसार, वर्ष 1999 में अमिताभ ठाकुर देवरिया में SP थे, तब उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम इंडस्ट्रियल एरिया में B2 प्लॉट खरीदा गया था। लीज संबंधी तकनीकी त्रुटियों और संचालन में कठिनाई के कारण यह प्लॉट बाद में सरेंडर कर दिया गया। नूतन ठाकुर ने फोन पर बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्लॉट संचालन योग्य नहीं था, इसलिए इसे छोड़ा गया।3 महीने पहले हुआ मुकदमा—अब देवरिया में ट्रांसफरकरीब तीन महीने पहले संजय शर्मा नामक व्यक्ति ने लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसे बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। नूतन ठाकुर का कहना है कि, “जब सरकार ताकतवर होती है तो वह लोगों को ऐसे ही परेशान करती है। यह पूरा मामला उत्पीड़न का है।”कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ा आरोपकोर्ट में पेश किए जाने से पहले अमिताभ ठाकुर ने मीडिया के सामने फिर कहा—“मेरी जान को खतरा है। सब कुछ योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा रहा है। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।”इस मामले ने प्रदेश की राजनीति व पुलिस प्रशासन दोनों में हलचल बढ़ा दी है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस तेजी से राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एसआईआर मुद्दे पर संसद के भीतर जोरदार बहस छिड़ी और आरोप- प्रत्यारोपों का आदान- प्रदान देशभर की सुर्खियाँ बना

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर पूरी दुनियाँ देख रही है कि भारतीय लोकसभा के शीतकालीन सत्र…

4 minutes ago

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 210 बीएलओ व सुपरवाइजरों को डीएम ने सम्मानित किया, बांसडीह प्रथम व सिकंदरपुर द्वितीय स्थान पर रहा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के तहत…

46 minutes ago

फर्जी आइएस बनकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यूपी बिहार समेत चार राज्यों में जाल फैलाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस…

50 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत बलिया 2024: कम खर्च में त्वरित न्याय के लिए जिला न्यायालय की बड़ी पहल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा…

52 minutes ago

लार भाटपार-रानी मार्ग पर लूट की कोशिश,फायरिंग में बची जान

देवरिया/लार(राष्ट्र की परम्परा) लार भाटपार रानी रामनगर के समीप बुधवार के करीब दिन में दो…

2 hours ago

मज़दूर नहीं आए तो सड़क निर्माण में खुद जुटे प्रधान पति, ग्रामीणों ने की सराहना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हडुवा उर्फ़ औरंगाबाद में सड़क निर्माण कार्य…

2 hours ago