प्रधान ही जब भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो गाँव का विकास भगवान भरोसे

ग्रामीणों द्वारा पूछने पर मनबढ़ों द्वारा उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी तहसील अंतर्गत भिउरी ग्राम सभा का विकास भगवान भरोसे, जब ग्राम प्रधान ही गाँव की सरकारी भूमि पर स्वयं के लिए और भूमाफियाओं का कब्जा किया और कराया जा रहा हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी खजनी को प्रार्थना पत्र देकर जाँच करा कर इनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने व सरकारी भूमि को खाली कराने का मांग कीया गया हैं।
बताते चले कि जहाँ केंद्र व प्रदेश की गांवों के विकास के लिए अनेको योजनाएं चलाई जा रही हैं, वही ग्रामप्रधान खजनी के प्रतिनिधि मानसिंह मौर्य द्वारा लेखपाल की मिलीभगत से गाँव के सरकारी भूमि पर स्वयं और भूमाफियाओं का कब्जा कराया जा रहा है। ग्रामप्रधान बच्ची देवी पत्नी स्वर्गीय राम मिलन मौर्य का मकान,सरकारी भूमि पर 50 वर्षो से कब्जा किया गया हैं, जिसका खसरा नम्बर 74, नवीन परती, 73 खलिहान की भूमि हैं, और 76 नम्बर की भूमि खाद का गढ्ढा के नाम से भूअभिलेख में दर्ज हैं, जिसपर प्रधान के लोगो का कब्जा हैं। वही प्रधान के परिवार के लोगो द्वारा प्रशासन के भूअभिलेख में खसरा नम्बर 58, 88, जो नवीन परती व पोखरी कर रूप में दर्ज हैं , जिसपर प्रधान के परिवार के लोगो का कब्जा है।
गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा ग्रामपंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र सहीत अन्य भवनों को बनाया जा रहा है वही ग्रामप्रधान द्वारा इन भवनों को अपने गाँव भीउरा खडग्राम में अपने घर के पास बनाया गया हैं। आवेदन में बताया गया है कि गांव में जितनी सरकारी भूमि हैं उसपर लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि द्वारा दबंगो व भूमाफियाओं का कब्जा कराया गया हैं।अगर ग्रामीण इस विषय को उठाते हैं तो उन्हें धमकाया और बेइज्जत किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी खजनी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

3 minutes ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

17 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

17 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

17 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

17 hours ago