सनसनीखेज वारदात: पूजा कर रही छात्रा को मंदिर में मारी गई तीन गोलियां, हमलावर फरार

मैनपुरी, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
कोतवाली क्षेत्र के किला बजरिया मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने रानी शिव मंदिर में पूजा कर रही 21 वर्षीय छात्रा को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। यह वारदात शनिवार की बताई जा रही है, जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा-पाठ में लीन थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती मंदिर परिसर में शांतिपूर्वक पूजा कर रही थी, तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी बहस या विवाद के उसने पिस्टल निकालकर छात्रा पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर मंदिर परिसर में गिर पड़ी। गोली की आवाजें सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करवाई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच में पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग या एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीड़िता की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद किला बजरिया मोहल्ले में तनाव का माहौल है। एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस दुस्साहसिक वारदात पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago